उपग्रह हमारे ग्रह के फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं
15 जून 2018

पृथ्वी के महासागरों में सब है: छोटे से छोटे प्राणियों  से लेकर पृथ्वी  पर पाए गए अब तक के सबसे बड़े जानवरों तक। महासागर जमे हुए या उबलते हुए, सूरजमुखी उथले या ग्रह के गहरे, अंधेरे हिस्से हो सकते हैं - वे दुनिया के सबसे आश्चर्यजनक स्थान हैं!


लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वस्थ महासागर हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। वे कई रूप में हमारी मदद करते हैं- जैसे की खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में, पीने के पानी को स्वच्छ रखने में, मौसम को नियंत्रित रखने में और साथ ही साथ हमें औषधियों का खजाना उपलब्ध कराने में। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महासागर ही हमें सांस लेने के लिए सबसे अधिकांश ऑक्सीजन प्रदान करते हैं - वे हमारे ग्रह के फेफड़े हैं।


यही कारण है कि, हर साल जून में, विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। ये दिन विश्व भर के लोग महासागर को सुक्षित और संरक्षित रखने के रूप में मानते हैं।


इस वर्ष के महासागर उत्सव के उपलक्ष में, हाल ही में लॉन्च किए गए सेंटिनल -3 उपग्रह द्वारा नई तस्वीरों को प्रकाशित करा गया है। उपरोक्त तस्वीर सैटेलाइट से ली गई पहली तस्वीरों में से एक है, जो की पृथ्वी के 800 कि.मी ऊपर से ली गई है।


इस तस्वीर में बादल-मुक्त उत्तरी यूरोप का एक दुर्लभ दिन दिखाया गया है। क्या आप इस तस्वीर में नॉर्वे में बर्फ से ढके हुए पहाड़ या उत्तरी सागर में फाइटोप्लांकटन के पंख को देख सकते हैं? (फाइटोप्लांकटन, जिसे 'फाइट-ओ-प्लैंकटन' कहा जाता है, एक प्रकार के पौधे हैं जो समुद्र की सतह के नीचे विशाल समूहों में रहते हैं।)


लेकिन सेंटीनेल -3 को सिर्फ  सुंदर चित्र लेने के लिए नई भेजा गया था। सैटेलाइट को नवीनतम तकनीक के साथ भेज गया है ताकि समुद्री सतह का तापमान, रंग और ऊंचाई को मापा जा सके।


इससे प्राप्त जानकारी  को दिन, हफ्तों और वर्षों तक एकत्रित करके देखा जाएगा की समय के साथ समुद्र कैसे बदल रहे हैं। इस डाटा की मदद से हम समुद्र के बढ़ते स्तर, प्रदूषण में बढ़ोतरी या फाइटोप्लांकटन के बारे में जान सकते हैं। यह जानकारी हमारे ग्रह के फेफड़ो को सवस्थ रखने में हमें सशस्त्र करती है। 

Cool Fact

तथ्य:

हम में से प्रत्येक व्यक्ति महासागरों की रक्षा में मदद कर सकता है: हम स्थायी रूप से पकड़ी हुई मछली खरीद सकते हैं, हम प्लास्टिक के उपयोग को कम कर सकते हैं, या समुद्र तटों को साफ करने में मदद कर सकते हैं!

 

यह स्पेस स्कूप EUMETSAT से एक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

This Space Scoop is based on a Press Release from EUMETSAT .
EUMETSAT

Megha Rajoria

छवि
अनुकूल संस्करण प्रिंट

अब भी उत्सुक ? और अधिक जानें...

अंतरिक्ष स्कूप क्या है?

अधिक खगोल विज्ञान की खोज

अंतरिक्ष खोजकर्ता की एक नई पीढ़ी को प्रेरित कर

अंतरिक्ष स्कूप मित्र

हमसे संपर्क करें